फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधान के आश्वासन पर बाग मालिक का धरना खत्म, आत्मदाह का निर्णय स्थगित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। लंबे संघर्ष के बाद किसान को अब न्याय मिला है। अब गांव का दूषित पानी किसान के बाग में नहीं गिरेगा। शासन स्तर पर हुई कार्रवाई के बाद ग्राम प्रधान ने लिखित में किसान को आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

ब्लाॅक भोजीपुरा क्षेत्र के गांव घंघोरा पिपरिया निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त कर्मचारी ओमप्रकाश शर्मा का घंघोरा पिपरिया में बाग है। नाले के माध्यम से गांव का दूषित पानी ओमप्रकाश शर्मा के खेत में गिरता था। इससे उनके आम के पेड़ सूख रहे थे। ओमप्रकाश शर्मा ने ब्लाॅक से लेकर एसडीएम, सीडीओ, डीएम, तहसीलदार को शिकायती पत्र दिए थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
लखनऊ में धरना देने के बाद हरकत में आए अधिकारी
पीड़ित ने परिवार के साथ जीपीओ पार्क लखनऊ में 28 अक्तूबर को धरना दिया था और 11 नवंबर को आत्मदाह करने के लिए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को नोटिस सौंपा था। आत्मदाह के नोटिस को देख मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में आया और एसएसपी से समस्या का समाधान करवाए जाने के निर्देश दिए। सोमवार को एसएसपी के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी व बीडीओ भोजीपुरा कमल कुमार श्रीवास्तव घंघोरा पिपरिया पहुंचे। बीडीओ कमल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान ने लिखित आश्वासन दे दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें