फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जमानत पर छूटे गैंगस्टर शेर अली जाफरी पर दोबारा शिकंजा कस सकता है। सीबीगंज निवासी योगेश कुमार गुप्ता ने एडीजी बरेली जोन समेत कई अधिकारियों से उसकी शिकायत की है। जाफरी पर फर्जी आधार व पैनकार्ड बनवाकर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त, करोड़ों रुपये के लेनदेन और बिना मान्यता शैक्षणिक पाठ्यक्रम संचालित करने का आरोप है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने खुसरो ग्रुप के मालिक रहे जाफरी और उसके परिवार से जुड़े दस्तावेजों, बैंक खातों, ट्रस्ट और संपत्तियों की जांच कराने की मांग की है। आरोप है कि जाफरी ने नाम की वर्तनी, पिता का नाम और जन्मतिथि में बदलाव कर अलग-अलग आधार और पैन कार्ड बनवाए गए। इनके आधार पर संपत्तियों की खरीद-फरोख्त की गई। बैंक खातों में करोड़ों रुपये का लेन-देन भी हुआ।
योगेश ने बताया कि पांच जून 2015 को सीतापुर के सिद्धौली में इन्हीं दस्तावेज के आधार पर एक ट्रस्ट विलेख भी पंजीकृत कराया गया था। जाफरी की पत्नी के आधार कार्ड में भी हेराफेरी का आरोप है। शिकायत के साथ इन दस्तावेजों की छाया प्रति भी अधिकारियों को दी गई है।
विज्ञापन


शैक्षिक संस्थान में भी गड़बड़झाला
शिकायत में खुसरो पीजी कॉलेज में डीफार्मा पाठ्यक्रम की मान्यता के बिना छात्रों के प्रवेश लेने और कथित फर्जी डिग्रियां देने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में वर्ष 2024 और 2025 में सीबीगंज थाने में दर्ज मुकदमों का भी उल्लेख है। कॉलेज की मान्यता, प्राचार्य की नियुक्ति और ट्रस्ट से जुड़े दस्तावेजों में अनियमितता का भी आरोप है। शिकायतकर्ता ने सीबीगंज, इज्जतनगर और बदायूं जिले के वजीरगंज थाने में दर्ज मुकदमों का हवाला देते हुए पूरे मामले की जांच कराने और आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
-
शेर अली जाफरी के खिलाफ योगेश गुप्ता नाम के व्यक्ति ने शिकायत की है। कई जगह शिकायत की गई है, जिसकी जांच सीओ द्वितीय को दी गई है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी। - चिराग जैन, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें