कांवड़ यात्रा में बवाल कराने की आशंका पर कार्रवाई
इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में उन्हें पता चला कि आबिद के गिरोह के लोग सावन में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल कराने की फिराक में थे। यह लोग इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलते हैं। सीबीगंज थाना पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध गैंग चार्ट बनाकर डीएम को भेजा था।
डीएम से अनुमति मिलने के बाद सभी के विरुद्ध गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को आबिद के भाई वाजिद अली व गुर्गे अमीर शाह को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। अब आबिद के बेटे सोहिल अली और भाई नासिर अली की तलाश की जा रही है।