फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: रात में पिता से हुआ झगड़ा... सुबह फंदे से लटकी मिली एलएलबी छात्रा की लाश, परिवार में कोहराम

Sat, 12 Jul 2025 06:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के रिठौरा में एलएलबी छात्रा का शव उसके ही घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि घरेलू कलह के कारण छात्रा ने आत्महत्या की है। 
विज्ञापन
शिखा का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के रिठौरा में घरेलू कलह से परेशान एलएलबी की छात्रा ने पंखे से लटककर जान दे दी। घटना से उसके परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, आसपुर हसन अली गांव निवासी रामनाथ और उनकी पत्नी अनीता देवी में लंबे समय से अनबन चल रही है। अनीता मायके में किराये के मकान में रहने लगी हैं। वह मजदूरी कर अपना और बच्चों का भरण-पोषण करती हैं। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। कुछ समय पहले दोनों बेटे और बेटी शिखा गांव में पिता के घर आकर रहने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिखा ने एक निजी कॉलेज में एलएलबी की पढ़ाई के लिए प्रवेश लिया था। सूत्रों के मुताबिक, बृहस्पतिवार को घर में बच्चों और पिता के बीच जमकर क्लेश हुआ था। पुलिस भी पहुंची थी। तब गांव के प्रधान ने मामला रफा-दफा करवा दिया था। शुक्रवार को सुबह शिखा का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर मां आईं तो शव देखकर बेहोश हो गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। मामले में किसी प्रकार की तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें