बरेली के बारादरी इलाके में पिछली साल हुए गौरव गोस्वामी हत्याकांड के आठ आरोपियों के खिलाफ बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गैंग का पंजीकरण पूर्व में ही किया गया था। अब पुलिस ने गैंगस्टर का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
11 सितंबर 2025 को इसाइयों की पुलिया के पास हनुमान दल के नेता विशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गौरव के पिता ने बारादरी थाने में निशांत सोनकर उर्फ बिहारीलाल, चंदन, अभय, राजा उर्फ कपिल, समीर, शेखर, नैतिक सोनकर और अनस उर्फ मुलायम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि पुलिस ने हत्यारोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया था। इनका गैंग पंजीकरण की कार्रवाई भी पुलिस कर चुकी है। अब बारादरी पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर पांडेय ने बताया कि अवैध संपत्ति मिलने पर उसे गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त किया जाएगा।