मूलरूप से बदायूं के रहने वाले हैं आरोपी
बदायूं के अशोक सम्राट नगर निवासी शशिकांत मौर्य और सूर्यकांत मौर्य ने शहर के जालंधरी सराय में अमर ज्योति कंपनी लिमिटेड रजिस्टर्ड, अमर ज्योति यूनिवर्स निधि लिमिटेड नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। इसी के साथ दोनों ने बरेली के कटरा चांद खां में अमर ज्योति रुहेलखंड और अमर ज्योति हायर परचेज नाम से चिटफंड कंपनियां खोली थीं। ठगी करने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। हाईकोर्ट में खुद को दिवालिया घोषित कराने की भी कोशिश की थी।
बरेली पुलिस ने दाखिल किया बी वारंट
अमर ज्योति चिटफंड कंपनी के निदेशक सूर्यकांत और शशिकांत को बी वारंट पर बरेली लाने के लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। संभवत: सोमवार को इस मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। इससे पहले पुलिस तीसरे भाई श्रीकांत, सूर्यकांत की पत्नी अर्चना मौर्य और विशुकांत की गिरफ्तारी में लगी है। बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर और उत्तराखंड में आरोपियों की संपत्तियों की तलाश की जा रही है।