फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Expressway: गंगा एक्सप्रेसवे पर वाहन जल्द भरेंगे रफ्तार, बदायूं-बरेली से लखनऊ की राह होगी आसान

Sun, 19 Apr 2026 03:36 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

गंगा एक्सप्रेसवे पर जल्द ही वाहन रफ्तार भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई से गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस एक्सप्रेसवे का 95 किमी हिस्सा बदायूं जिले से गुजरता है। इस पर यातायात शुरू होने से बदायूं के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। 
विज्ञापन
गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बहुप्रतीक्षित गंगा एक्सप्रेसवे पर 29 अप्रैल से वाहन रफ्तार भरेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शुभारंभ करेंगे, जिससे मेरठ से लखनऊ और प्रयागराज तक का सफर काफी आसान हो जाएगा। जबकि बरेली से लखनऊ जाने वालों का सफर भी आसान होगा। यह एक्सप्रेसवे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। बदायूं जिले से गंगा एक्सप्रेसवे का 95 किलोमीटर लंबा हिस्सा गुजरा है, जो स्थानीय कनेक्टिविटी को भी बेहतर बनाएगा। एक्सप्रेसवे पूरा बनकर तैयार हो चुका है। कुछ एक काम बचे हैं, जो इस समय कराए जा रहे हैं।

विज्ञापन


बदायूं में बने तीन इंटरचेंज
बदायूं जिले में इस एक्सप्रेसवे पर तीन महत्वपूर्ण इंटरचेंज बनाए गए हैं। ये इंटरचेंज दातागंज, बिनावर और बनकोटा के पास स्थित हैं, जो स्थानीय निवासियों और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक्सप्रेसवे तक सीधी पहुंच सुनिश्चित करेंगे। इन इंटरचेंज से क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

हर 15 किलोमीटर दायरे में रहेगी पुलिस पिकेट
सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए, पूरे एक्सप्रेसवे पर हर 15 किलोमीटर के दायरे में पुलिस पिकेट तैनात की जाएगी। इसके साथ ही, आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एंबुलेंस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वाहनों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ तारों के बाड़ लगाए गए हैं, ताकि आवारा पशुओं या अनधिकृत प्रवेश को रोका जा सके। यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुगम यात्रा के लिए महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेसवे - फोटो : संवाद
आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणालियां भी स्थापित, सीसीटीवी कैमरे लगे
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों को जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। यह एक्सप्रेसवे राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। इसकी डिजाइन गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है, जो तीव्र और कुशल यात्रा सुनिश्चित करेगी। एक्सप्रेसवे पर आधुनिक यातायात प्रबंधन प्रणालियों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए गए हैं। 

तेज गति से वाहन चलाने पर ऑटोमेटिक ऑनलाइन चालान भी हो जाएगा। यह न केवल यात्रियों के लिए बल्कि माल ढुलाई के लिए भी एक महत्वपूर्ण मार्ग बनेगा। परियोजना का उद्देश्य राज्य में कनेक्टिविटी को मजबूत करना और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। यह एक्सप्रेस-वे कई जिलों से होकर गुजरेगा, जिससे उन क्षेत्रों में भी विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी।

बदायूं में बना इंटरचेंज - फोटो : संवाद
औद्योगिक कॉरिडोर का होगा निर्माण
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे एक महत्वाकांक्षी औद्योगिक कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। जिले के दातागंज व बिनावर और बनकोटा के पास इसके लिए भूमि भी चिन्हित की गई है। यह कॉरिडोर राज्य में निवेश आकर्षित करने और औद्योगिक विकास को गति देने के उद्देश्य से बनाया जा रहा है। सरकार इस कॉरिडोर के माध्यम से उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में स्थापित करना चाहती है।

अभी सन्नाटा, भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
एक्सप्रेसवे पर इस समय सन्नाटा है। यहां पर अभी छोटे व बड़े वाहनों को नहीं जाने दिया जा रहा है। रविवार को संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने बिनावर से बनकोटा व दातांग तक करीब 40 किलोमीटर के दायरे में एक्सप्रेसवे का जायजा लिया। यहां पर निर्माण कंपनी से जुड़े इक्का-दुक्का वाहन ही निकलते मिले। इसके अलावा सन्नाटा दिखा। हालांकि क्षेत्रीय लोगों में एक्सप्रेसवे संचालन को लेकर उत्साह जरूर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इससे रोजगार के भी अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

किनारे व बीच में हरियाली के लिए लगाए जाएंगे पौधे
एक्सप्रेस के बीच में डिवाइडर की जगह व दोनों साइड किनारों पर पेड़ भी लगाए जाएंगे।इसके लिए तैयारी की जा रही है। हरियाली को बढ़ावा देने के लिए पेड़ लगाए जाएंगे। इसके लिए आवश्यक तैयारियां चल रही है। बीते दिनों यूपीडी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने जब निरीक्षण किया था तो वृक्षारोपण भी किया था।

अभी और होगा रन ट्रायल
पीएम मोदी के कार्यक्रम के पहले अभी एक्सप्रेसवे पर रन ट्रायल किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक तैयारियां चल रही हैं। जिन जिलों से एक्सप्रेसवे निकल रहा है वहां पर बारीकी से सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। जिससे संचालन के बाद यहां कोई समस्या सामने न आ सके।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि गंगा एक्सप्रेसवे बनकर तैयार है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन शुरू होने से लोगों को बेहतर सफर करने का मौका मिलेगा। सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें