फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्सल ठेकेदार की हत्या के आरोपी कुलियों का गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज, नौबत यादव है सरगना

Sun, 30 Nov 2025 01:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की हत्या के आरोपी कुलियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। आरोपी का गैंग पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गैंग लीडर मुख्य आरोपी नौबत यादव है। 
विज्ञापन
आरोपी नौबत यादव, संतोष मौर्य और दिनेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सेटेलाइट बस स्टैंड पर शाम को भीड़ के बीच पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की गोलियां मारकर हत्या करने के आरोपी कुली नौबत यादव का गैंग एसएसपी अनुराग आर्य ने घोषित कर दिया है। बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने गिरोहबंद अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज करा दी है। 

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि बिथरी चैनपुर के गांव मेहतरपुर निवासी नौबत यादव कुली था। उसने अपने साथी पीलीभीत के मूल निवासी व इन दिनों बारादरी के खुर्रम गौंटिया निवासी दिनेश यादव और बारादरी के ही नवादा शेखान निवासी संतोष मौर्य के साथ मिलकर 11 फरवरी को सेटेलाइट बस स्टैंड पर पार्सल ठेकेदार अनुज पांडेय की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। मामले में अनुज के भाई प्रतापगढ़ जिला निवासी अतुल पांडेय ने बारादरी थाने में आरोपी कुलियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

विवेचना में कुली राजन, कामते, नन्हे,  वायू, उनरार व सुनील कश्यप की भूमिका हत्या के दौरान नहीं पाई गई तो उनका नाम चार्जशीट से निकाल दिया गया। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण के बाद एसएसपी ने गैंग चार्ट घोषित कर दिया। पुलिस अब इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें