फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी दस्तावेज बनाकर ऋण लेने वाले गिरोह का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बारादरी थाना पुलिस ने फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंकों से कार लोन लेने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से चार लग्जरी कारों के साथ ही फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं। इस मामले में बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत भी सामने आई है, जांच में उनके खिलाफ भी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

थाना बारादरी के प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को रात में सूचना मिली कि 99 बीघा मैदान पर फर्जी ऋण से खरीदी गईं गाड़ियां बेचने की तैयारी है। पुलिस टीम ने मोहम्मद शमी उर्फ शेरा और उसके बेटे मोहम्मद सैराब को मौके से गिरफ्तार किया। मौके पर चार महंगी गाड़ियां मिलीं।
आरोपियों के पास से फर्जी आय प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र भी बरामद हुए। पूछताछ में सैराब ने बताया कि वह अपने पिता और बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल के साथ मिलकर काम करते थे। वे फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंकों से कार लोन पास कराते थे। आरोपियों ने अब तक सात गाड़ियां फर्जी तरीके से खरीदी थीं। इनमें से कई गाड़ियां दूसरे राज्यों में बेची जा चुकी हैं।
विज्ञापन


-

बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा था खेल

पुलिस जांच में बैंक कर्मचारी रविंद्र कुमार निश्छल का नाम सामने आया है। वह आरोपियों के साथ मिलकर फर्जी आय और निवास प्रमाणपत्र तैयार करने में मदद करता था। इन्हीं फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंकों से कार लोन आसानी से मिल जाता था।



नेटवर्क की जांच तेज

एएसपी शिवम आशुतोष ने बताया कि पुलिस को शहर में फर्जी लोन के एक बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने का पता चला है। यह गिरोह महंगी गाड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फाइनेंस पर लेता था। फिर उन्हें कम कीमत में बेच देता और किस्त जमा नहीं करता था। इससे बैंक और फाइनेंस कंपनियों को करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े आरोपियों और बैंक कर्मचारियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें