बदायूं जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास, इन्वर्टिस तिराहा, फरीदपुर, दातागंज होकर जा सकेंगे। बरेली से बदायूं जाने वाले भारी वाहन भी इसी मार्ग का उपयोग करेंगे। बदायूं से बरेली आने वाले भारी वाहन देवचरा चौराहे से दातागंज, फरीदपुर, बड़ा बाईपास होते हुए बरेली ट्रांसपोर्ट नगर तक आ-जा सकेंगे।
बरेली-बदायूं मार्ग पर देवचरा चौराहे, बुखारा मोड़ और चौपला पुल से रामगंगा की तरफ सभी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। एसपी यातायात अकमल खान ने जनता से अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।