फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है गांधी-शास्त्री का जीवन दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में आयोजित हुए कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने गाई रामधुन
विज्ञापन

बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने रामधुन गाई। गोष्ठियों में वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने की अपील की। कहा कि गांधी और शास्त्री का जीवन दर्शन हमें चुनौतियों से लड़ने की प्रेरणा देता है।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों की ओर से दोनों महान नेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया। सांस्कृतिक समन्वयक डॉ. ज्योति पांडेय ने कहा कि यह दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने जोर दिया कि गांधी और शास्त्री का देश की स्वतंत्रता के लिए किया गया संघर्ष और उनके प्रयास हमें जीवन की चुनौतियों का सामना करना सिखाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कल्चरल क्लब के विद्यार्थियों ने रामधुन और महात्मा गांधी के प्रिय भजनों को गाकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान डॉ. पवन कुमार, डॉ. सलीम खान, डॉ. कीर्ति प्रजापति, डॉ. देश दीपक शर्मा, महेश जोशी, सुधाकर मौर्य आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें