फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी जयंती पर कमिश्नर ने शहीदों को किया नमन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गांधी जयंती पर कमिश्नर रणवीर प्रसाद ने अपने कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। शहीद स्तंभ के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र का माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। उधर, कलक्ट्रेट में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में कमिश्नर ने राष्ट्रपिता का स्मरण करते हुए कहा कि स्वाधीनता आंदोलन को नई दिशा और गति देने में उनका योगदान देश कभी नहीं भूलेगा। इस मौके पर अपर आयुक्त अरुण कुमार सहित कमिश्नर कार्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। उधर, कलक्ट्रेट में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने गांधी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि इन दोनों महापुरुषों ने देश को आजादी दिलाने में अथक प्रयास किए। इसी क्रम में कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन, संकेत विद्यालय, बाल संप्रेक्षण गृह, अनाथालय में भी फल एवं मिष्ठान वितरण के साथ गोष्ठियां हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें