फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गज ग्रीन और एएस डायमंड्स ने जीते अपने-अपने मैच

Tue, 11 Aug 2026 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जीपी क्रिकेट अकादमी के तत्वावधान में आयोजित बिग बॉयज लीग में गज ग्रीन और एएस डायमंड्स ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में गज ग्रीन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 186 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। गज ग्रीन के लिए रविंद्र परिहार ने 41 रनों की संयमित पारी खेली। राइजिंग टाइटंस बीबीएल की ओर से गेंदबाजी करते हुए नासिर रजा और लव गंगवार ने दो-दो विकेट चटकाए, वहीं सैफ और आदर्श ने 1-1 खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

जीत के लिए मिले 187 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग टाइटंस बीबीएल की शुरुआत उतार-चढ़ाव भरी रही। सैफ ने एक छोर संभाले रखकर 82 रनों की पारी खेली और टीम को जीत के करीब ले गए। दिलप्रीत सिंह ने 41 और रियाज अफरीदी ने 24 रन बनाकर उनका बेहतरीन साथ दिया, लेकिन अंतिम क्षणों में गज ग्रीन के गेंदबाजों ने गेंदबाजी की और राइजिंग टाइटंस की टीम को 20 ओवर में 181 रन पर रोक दिया। गज ग्रीन की तरफ से शुभम शर्मा ने दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


दिन के दूसरे मैच में श्रीजनी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया, लेकिन एएस डायमंड्स के गेंदबाजों के सटीक लाइन-लेंथ के आगे उनके बल्लेबाज खुल कर नहीं खेल सके। पूरी टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर महज 103 रन ही बना सकी। जवाब में 104 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस डायमंड्स की टीम ने आक्रामक रुख अपनाया और महज 11.4 ओवर में चार विकेट खोकर 109 रन बनाते हुए एकतरफा जीत दर्ज की। शानदार और किफायती गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए कमल चंदेल को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें