फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्यूचर इंस्टीट्यूट मेें दिखा स्टिक का जादू

Mon, 07 Mar 2016 02:40 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली
विज्ञापन
पुरस्‍ककार
विज्ञापन
गोल्फ के दीवानाें के लिए संडे की सुबह फ्यूचर इंस्टीट्यूट ने खास बना दी। फोर बॉल्स को शॉट मारते गोल्फर्स एक- एक इंच का ध्यान रख रहे थे। वहीं मैदान के बीच में बनाए गए तालाब में तैरती बतखें अंतरराष्ट्रीय गोल्फ मैदान का अहसास करा रही थीं। खुशनुमा मौसम में कई कैटेगरी में प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

फ्यूचर इंस्टीट्यूट के गोल्फ कोर्स में प्रदेश भर के 60 गोल्फर्स जुटे। प्रतियोगिता का उद्घाटन वायु सेना के पूर्व उपाध्यक्ष रिटायर्ड एयर मार्शल अशोक गोयल, संस्थान के चेयरमैन मुकेश गुप्ता और डीजी डॉ. मनीष शर्मा ने किया। सुबह नौ बजे टी नं 1, 2  और 4 पर गोल्फर्स ने टी ऑफ किया। इसके बाद गोल्फ कोर्स को काफी अच्छे से तैयार किया गया था। स्टिक, बॉल्स और फ्लैग को संभालने के लिए पीले रंग की ड्रेस में कैडीज चल रहे थे। मुख्य प्रतियोगिता में लांस नायक अरुल प्रसाद, कर्नल ओमवीर सिंह, कर्नल आरपी मिश्र विजयी रहे। वेटरन वर्ग में एमपीएस यादव, कर्नल आरएस मेहर, किड वर्ग में नौ वर्षीय अंतरराष्ट्रीय गोल्फर फातिमा, स्वप्निल, केएम थमैया, सीनियर वर्ग में युवराज सिंह विजयी रहे। क्लोजेस्ट टू पिन में अरुल प्रसाद, युवराज सिंह, सी प्रदीप पिल्लई जीते। एयर मार्शल अशोक गोयल, ब्रिग्रेडियर शशांक प्रताप सिंह, मुकेश गुप्ता व मनीष शर्मा ने विजेताओं को ट्राफी प्रदान की। सभी गोल्फर्स ने फ्यूचर की पहल को सराहा। मंच संचालन डॉ. रितेश सक्सेना ने किया। इस आयोजन में आर्मी गोल्फ कोर्स के अध्यक्ष कर्नल पीवी सुब्रमण्यम का सहयोग रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें