बरेली। बरेली जिला फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला फुटबॉल लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। इस दौरान फ्यूचर ने कैंट और यूथ एफसी ने अननोन एफसी को पराजित किया।
दिन के पहले मुकाबले में फ्यूचर एफसी की भिड़ंत कैंट एफसी से हुई। मैच के 20वें मिनट में फ्यूचर के आकाश ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। आकाश ने 25वें और देवांश ने 34वें मिनट में गोल किया। फ्यूचर एफसी ने यह मुकाबला 3-0 से जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में यूथ एफसी ने अननोन को 1-0 से पराजित किया। हाफ टाइम तक स्कोर 0-0 ही रहा। इसके बाद अननोन एफसी के डिफेंडर ने पेनॉल्टी एरिया के अंदर किक किया। रेफरी ने पेनॉल्टी दी। तन्मय ने इसे गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 से विजेता बनाया।
इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नसीम अख्तर, देवेंद्र त्रिपाठी मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका महेश चंद्र, आशू भारती, सुखराम आदि ने निभाई। सचिव मून रॉबिंसन ने बताया कि बृहस्पतिवार को अननोन एफसी की टीम मेडिको एफसी से भिड़ेगी। संवाद