फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुफ्त का फार्म दो सौ रुपये में बेचने पर हंगामा

Sun, 29 May 2016 02:15 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन के आवेदन फार्म मुफ्त में दिए जाने का प्रावधान है। नगर निगम में ये फार्म दलाल सौ से दो सौ रुपये में आवेदकों को बेच रहे हैं। महिलाओं ने पेंशन फार्म जमा करने में हीलाहवाली और दलालों के माध्यम से आवेदन जमा करने के विरोध में फिर हंगामा किया।  
विज्ञापन

नगर निगम में पिछले 15 दिन से समाजवादी पेंशन के आवेदन जमा हो रहे हैं। इस साल गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले तीन हजार लाभार्थियों को पांच सौ रुपये प्रति माह समाजवादी पेंशन दिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके सापेक्ष नगर निगम में 10 हजार से ज्यादा आवेदन जमा हो चुके हैं। आवेदकों को मुफ्त दिए जाने वाले आवेदन फार्म को दलाल नगर निगम परिसर के अंदर डेढ़ सौ से दो सौ रुपये में बेच रहे हैं। यहां तक कि दलाल छह महीने की पेंशन का सौदा कर आवेदकों को पेंशन दिलाने का ठेका भी ले लेते हैं। इनमें नगर निगम के कुछ कर्मचारी भी शामिल हैं। अफसर भी समाजवादी पेंशन फार्मों की बिक्री करने से लेकर जमा करने तक में दलाली की बात स्वीकार कर रहे हैं लेकिन इसको रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाये जा रहे। इससे आवेदकों को अपने एक या दो फार्म जमा करने में धक्के खाने पड़ रहे हैं जबकि दलालों के फार्म थोक के भाव आसानी से जमा हो जाते हैं। महिलाओं ने पेंशन फार्म न जमा करने पर हंगामा कर विरोध जताया। हंगामा करने वालों में लक्ष्मी, माया देवी, कुसुम कुमारी, मीना देवी, शफीना बेगम, मेहरुन्निसा आदि शामिल थे।  

‘ये बात सही है कि समाजवादी पेंशन के फार्म दलाल बिक्री कर रहे हैं। हमने आवेदकों को मना भी कर रखा है कि दलालों के चक्कर में ना पड़ें। अपने फार्म खुद जमा करें। अगर कोई इस तरह की लिखित शिकायत करे तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूंगा।’  आरपी सिंह, प्रभारी समाजवादी पेंशन 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें