फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुरानी बीमारी से हुई थी फुरकान की मौत, अब थाना घेरने वालों पर शिकंजा

Wed, 10 Jun 2026 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। कठर्रा गांव में लड़की ले जाने के आरोपी के चाचा 50 वर्षीय फुरकान की मौत के बाद देवरनियां थाना घेरने वालों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में पुरानी बीमारी से मौत की बात सामने आई है। गांव में तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस तैनात है। पुलिस की मौजूदगी में मंगलवार देर शाम फुरकान को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

फुरकान का भतीजा सोहेल दो जून को एक लड़की को लेकर चला गया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया था। लड़की पक्ष ने सोहेल, उसके पिता इमरान और चाचा फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फुरकान पहले से बीमार थे। तीन जून को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे। सोमवार शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने देवरनियां थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा किया था। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा था। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट आने के बाद सोमवार रात तक आरोप लगाने वाले लोग खामोश दिखे।
विज्ञापन


देवरनियां थाने के गेट पर शव रखकर हंगामा करने वालों ने पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की थी। सीओ से भी उनकी तकरार भी हुई थी। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने हंगामा करने वालों के वीडियो बनाए हैं। मुख्य लोगों की पहचान कर रही है। इन लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। पहले के मामले में सोहेल और लड़की की तलाश में पुलिस टीम जुटी हैं।



बहेड़ी इंस्पेक्टर भी कर रहे कैंप
थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी और इंस्पेक्टर बहेड़ी दिनेश कुमार शर्मा गांव में ही कैंप कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि गांव में शांतिपूर्ण माहौल है, कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें