फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: न्यू सिटी ककरा में लगा एफएसटीपी

Wed, 20 Sep 2023 02:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद आने वाले दूषित मल के निस्तारण के लिए न्यू सिटी ककरा में चार करोड़ रुपये की लागत से एफएसटीपी लगाया है। यहां पर दूषित मल का ठोस निस्तारण कर खाद बनाने एवं शुद्ध होने वाले पानी को पुनः उपयोग में लाया जा रहा है।
विज्ञापन


नगर निगम के महाप्रबंधक (जल) सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि मल कीचड़ उपचार संयंत्र (एफएसटीपी) एक वर्मीफिल्ट्रेशन आधारित व्यापक और टिकाऊ तकनीकी समाधान है। इसे मल कीचड़ का प्रभावी ढंग से प्रबंधन करने के लिए विकसित किया गया है। एफएसटीपी ठोस और तरल कचरे को अलग करके उचित उपचार के साथ बागवानी, फ्लशिंग और खेती जैसे गैर-पीने योग्य उपयोगों के लिए वर्मीकंपोस्ट और पानी में परिवर्तित कर सकता है।
मल कीचड़ प्रबंधन (एफएसएम) गड्ढे वाले शौचालयों, सेप्टिक टैंकों या अन्य ऑनसाइट स्वच्छता प्रणालियों से मल कीचड़ का संग्रह, परिवहन और उपचार है। घनी आबादी वाले क्षेत्रों में एफएसएम आवश्यक है, जहां आबादी का एक हिस्सा सीवरेज नेटवर्क से जुड़ा नहीं है और गड्ढे वाले शौचालयों को ढकना और पुनर्निर्माण करना संभव नहीं है।
विज्ञापन

छह गाड़ियां लगाईं, फाई का शुल्क एक हजार
नगर निगम की ओर से सेप्टिक टैंक की सफाई के बाद मल को एफएसटीपी तक लेकर जाने के लिए छह गाड़ियों को लगाया गया है। सेप्टिक टैंक की सफाई कराने के लिए एक हजार रुपये शुल्क देय होता है। इसके लिए नगर निगम कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें