आठ मार्च तक चलना था विशेष अभियान, रविवार को टीमें नदारद रहीं
बरेली। होली त्योहार पर मिलावटी खाद्य पदार्थों पर अंकुश लगाने में नाकाम एफएसडीए टीम रविवार को होली अवकाश पर चली गई। जबकि शासन ने आठ मार्च तक छापा अभियान चलना था। मिलावटखोरों को जब यह जानकारी मिली कि सभी जिला एफएसडीए अधिकारी होली अवकाश पर चले गए तो वे बेलगाम हो गए। मिलावटी मावा और अन्य उत्पाद मनमाने दामों पर देर शाम तक बाजार में बिकते रहे।
जिला एफएसडीए टीम शनिवार को घटिया नमकीन पकड़ने गई थी। ब्रह्मपुरा, सौ फुटा, हजियापुर स्थित फैक्ट्रियों की छापा लगाने पहुंची टीम को कारोबारियों ने दौड़ा दिया था। नमकीन कारोबारियों ने कहा कि जब ‘त्योहारी’ ले गए तो छापा कैसे। इस प्रकरण से परेशान जिला एफएसडीए ने रविवार को अभियान नहीं चलाया। जबकि शासन ने आठ मार्च रविवार तक छापा अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। बता दें, दिवाली पर भी जिला टीम गायब हो गई थी। दिवाली की होली पर भी बड़े प्रतिष्ठानों से साठगांठ होने से उनके यहां छापे नहीं लगे। उधर, जिला एफएसडीए और दौड़ने की चर्चा दिनभर बनी रही।