फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर छापे मारने के लिए टीमें बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एफएसडीए ने रक्षाबंधन पर मिलावटी दूध और मिठाई के खिलाफ अभियान चलाने का दावा किया है। छापे मारने के लिए सर्किल बनाकर खाद्य विभाग की विशेष टीमें बनाई गई हैं जिन्हें हर दिन यह रिपोर्ट देनी होगी कि उन्होंने छापे मारकर कितने सैंपल भरे हैं। जब्त और नष्ट किए गए खाद्य पदार्थों की मात्रा कितनी है और उनकी कीमत क्या है।
विज्ञापन

मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई के लिए नगर निगम क्षेत्र में प्रभारी केपी सिंह के नेतृत्व में मोनिका गुप्ता और अशोक कुमार की टीम बनाई गई है जबकि प्रभारी वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसडी सच्चन और दिवाकर की टीम को नगर निगम क्षेत्र के साथ आंवला तहसील क्षेत्र में छापे मारने की जिम्मेदारी दी गई है। सदर तहसील, फरीदपुर और मीरगंज में देवेश सिंह, देवेंद्र सिंह आजाद और सोमनाथ और नवाबगंज और बहेड़ी तहसील में प्रमोद कुमार, भागेंद्र प्रसाद व भगौती प्रसाद की टीम कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें