फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीए दफ्तर के पास फल-सब्जी के ठेलों से लगता है जाम

विज्ञापन
बरेली में बीडीए दफ्तर के बाहर लगी दुकानें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नगर निगम के कार्रवाई न करने से दिनभर खड़े रहते हैं ठेले वाले

बरेली। बीडीए दफ्तर के बाहर फल-सब्जी सहित अन्य ठेले वालों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि यहां कई सरकारी दफ्तर भी हैं, लेकिन नगर निगम की लापरवाही से यहां अवैध कब्जा नहीं हट पा रहा है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि कभी-कभार नगर निगम के लोग यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचते भी हैं तो ठेले वाले इधर-उधर हो जाते हैं और उनके जाते ही फिर अपनी जगह पर जम जाते हैं। इससे दुकानदारों और कर्मचारियों के साथ ही यहां आने वाले लोगों को वाहनों की पार्किंग करने में भी समस्या होती है। बीडीए कार्यालय के पास लंबे समय से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। यहां बीडीए के साथ ही पीएनबी सहित कई और भी सरकारी संस्थान हैं। लिहाजा बड़ी संख्या में रोजाना लोगों का आना-जाना रहता है लेकिन नगर निगम प्रशासन अनाधिकृत तौर से सड़क घेरकर खड़े होने वाले ठेले वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

बाहर ठेले वाले सड़क घेरे खड़े रहते हैं। इससे यहां अक्सर जाम लग जाता है। कई बार बाइक खड़ी करने की भी जगह नहीं रह जाती है। ठेले वाले मना करने पर भी नहीं मानतें। - संजय शर्मा, कर्मचारी, पीएनबी राजेंद्रनगर

विज्ञापन

फल-सब्जी के ठेले वाले अक्सर बैंक के बाहर सड़क घेरकर खड़े हो जाते हैं। इससे रोड पर जाम लग जाता है। इसलिए यहां व्यवस्था बनाई जानी चाहिए। - अरविंद आनंद, कर्मचारी, पीएनबी, राजेंद्रनगर
कई बार ठेले वालों से कहा जा चुका है कि वह सड़क घेरकर न खड़े हों। इससे पब्लिक को आने-जाने में दिक्कत होती है, लेकिन इसका उन पर कोई असर नहीं होता है। - संतोष कुमार, बीडीए कर्मचारी
विज्ञापन

बीडीए दफ्तर के पास फल-सब्जी वालों की वजह से काफी जाम लग जाता है। नगर निगम वाले कार्रवाई करते हैं लेकिन कुछ देर बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो जाती है। - राजीव दीक्षित, एक्सईएन, बीडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें