फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पर्चा से लेकर दवा काउंटर तक कतार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मौसम में बदलाव के बाद भी जिला अस्पताल व तीन सौ बेड की ओपीडी में मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मंगलवार को दोनों ही अस्पतालों में बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इसके चलते पर्चा से लेकर दवा काउंटर तक लंबी कतार नजर आई। मरीजों के साथ ही तीमारदारों के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन

चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए घंटों लोग लाइन में लगे। पहले आगे जाने की होड़ में कई बार धक्का-मुक्की भी हुई। एक मरीज को पर्चा बनवाने से लेकर दवाई लेने तक करीब तीन घंटे से ज्यादा का समय जिला अस्पताल में बिताना पड़ा।
मीरगंज से आए भूप राम ने बताया कि उन्हें कई दिन में बुखार है। गांव में डॉक्टर को दिखाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल आए हैं। किला से आईं शबाना ने बताया कि दो साल पहले एक्सीडेंट में हाथ की हड्डी टूट गई थी। अब इसमें फिर से दर्द होने लगा है। सुबह से पर्चा बनवाकर लाइन में लगे हैं। दोपहर तक नंबर नहीं आया।
विज्ञापन

गिरते तापमान में बरतें एहतियात
इन दिनों पारे में गिरावट दर्ज की जा रही है। ऐसे में चिकित्सक एहतियात बरतने का सुझाव दे रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल वाजपेयी ने बताया कि इस समय सबसे ज्यादा मरीज वायरल, खांसी, सर्दी, शरीर में दर्द के आ रहे हैं। मंगलवार को करीब 1150 नए व पुराने पर्चों पर मरीज ओपीडी में देखे गए। दिन में धूप निकलने पर लापरवाही न बरतें। गर्म कपड़े जरूर पहनें। संवाद


निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे ठंड बढ़ने से बच्चों में भी निमोनिया की शिकायत आ रही है। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में निमोनिया से ग्रसित बच्चे भर्ती हैं। यहां भर्ती कई बच्चे वायरल की भी चपेट में हैं।डॉक्टरों का कहना है कि इस समय छोटे बच्चों का विशेष रूप से ध्यान रखने की आवश्यकता है। हल्का बुखार होने पर उन्हें तुरंत डॉक्टरों को दिखाए और जांच कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें