फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पतालों से लेकर सड़क-डिवाइडर तक चमकाए मगर सीएम नहीं आए

विज्ञापन
सीएम की अगुवानी के लिए डिवाइडर की पुताई करते श्रमिक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शाम तक नहीं आया कार्यक्रम तो थमीं अफसरों की तैयारियां
विज्ञापन

दिन भर मुस्तैद रहा सिस्टम, शाम को बंद हुई सारी भागदौड़

बरेली। जिला अस्पताल में कोरोना लैब के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री के तीन जुलाई को आने की सूचना पर बृहस्पतिवार को दिनभर सरकारी मशीनरी चकरघिन्नी बनी रही। सड़कों पर पैचवर्क के साथ डिवाइडर भी चमकाए गए। नगर निगम की टीमें सफाई कराने में जुटी रहीं लेकिन देर शाम तक मुख्यमंत्री कार्यालय से कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ तो तैयारियां ठंडी पड़ गईं।
विज्ञापन

आईवीआरआई के बाद अब दूसरी कोरोना लैब जिला अस्पताल में स्थापित की गई है। सोमवार को सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ल ने डीएम नितीश कुमार को जानकारी दी कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बातचीत में उन्हें तीन जुलाई को कोरोना लैब के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का आना संभावित बताया है। इसके बाद डीएम ने सभी विभागों को अलर्ट कर दिया। सरकारी दफ्तरों में भी पुराने मामले अपडेट किए जाने लगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बुधवार को ही डीएम ने जिला अस्पताल और तीन सौ बेड अस्पताल का निरीक्षण किया। बृहस्पतिवार को उन्होंने कलक्ट्रेट का भी हालचाल लिया। पीडब्ल्यूडी ने सिविल लाइंस सहित कई एरिया में सड़कों पर पैच वर्क कराने के साथ ही डिवाइडर पर रंगरोगन कराया, लेकिन प्रशासन के पास देर शाम तक लखनऊ से मुख्यमंत्री के आगमन का कोई कार्यक्रम नहीं आया।

मुुख्यमंत्री के शुक्रवार को आगमन के संबंध में न तो शासन से कोई सूचना मिली है और न ही कोई प्रोटोकॉल जारी हुआ है, फिर भी प्रशासन उनके संभावित दौरे को लेकर सजग है। - नितीश कुमार, डीएम

मंडल भर से बुलाया फोर्स देर शाम लौटाया

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार को बरेली आने की सुगबुगाहट के बीच डीआईजी ने मंडल के बाकी जिलों से बरेली के लिए फोर्स आवंटित कर दिया। काफी फोर्स गुरुवार शाम को ही पुलिस लाइन पहुंच गए। इस बीच अधिकारी लखनऊ से अपडेट लेते रहे। शाम को पता लगा कि मुख्यमंत्री के बरेली आगमन का कार्यक्रम नहीं है। इसके बाद देर शाम फोर्स लौटा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें