पांच दिन तक बारिश होने की संभावना कम, अधिकतम तापमान बढ़ा
विज्ञापन
बुधवार रात भी नहीं मिला सुकूून, न्यूनतम तापमान 30 डिग्री के करीब
बरेली। बादलों से हफ्ते भर से राहत की उम्मीद लगाए लोगों को गुरुवार सुबह बारिश से कुछ देर के लिए राहत मिली लेकिन फिर तेज धूप खिलने के बाद उमस ने बेहाल कर दिया। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि अगले करीब पांच दिनों तक इसी तरह धूप और उमस का मौसम रहेगा। हालांकि अनुकूल माहौल बनने पर बारिश की भी संभावना है।
आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुुताबिक, गुरुवार की भोर में हवाओं की दिशा बदली। जिसकी वजह से बादल छाए और उन्होंने करीब एक एमएम की बारिश की। इसके बाद भी दिन में कई बार हल्के बादल छाने के बाद भी बारिश नहीं हो सकी। कुछ देर मिली राहत के बाद अचानक बढ़े तापमान ने लोगों को पसीने से तरबतर किया। शाम को भी राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान एक डिग्री की बढ़त के साथ 37.1 डिग्री और न्यूनतम 28.9 डिग्री दर्ज किया गया। उन्होंने गुरुवार को भी धूप और उमस के साथ ही बादल मंडराने के आसार जताए हैं।