फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सोशल मीडिया पर दोस्ती, फिर दो लाख ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। सोशल मीडिया पर दोस्ती के जाल में फंसाकर युवती से करीब दो लाख रुपये ठगने और बाद में एआई तकनीक से उसकी तस्वीरों को आपत्तिजनक तरीके से एडिट कर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर मीरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया के जरिये उसकी दोस्ती गांव बलूपुरा निवासी आरोपी मो. कैफ से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी तो आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर उससे रुपये मांगने शुरू कर दिए। आरोप है कि युवती ने अपने विभिन्न खातों और यूपीआई के माध्यम से करीब दो लाख आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने सोशल मीडिया से उसकी कुछ तस्वीरें हासिल कर एआई तकनीक की मदद से उन्हें आपत्तिजनक रूप में एडिट कर ब्लेकमेल करने लगा। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें