फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: क्षतिग्रस्त प्रतिमा की हो सकती है मरम्मत

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 2 बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को देखता मूर्तिकार
विज्ञापन
नवाबगंज। गंगापुर गांव में सरकारी जमीन पर लगाई गई बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को दबंगों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद दूसरे दिन प्रशासनिक अमला गांव में डेरा डाले रहा। प्रशासन द्वारा बाबा साहब की क्षतिग्रस्त प्रतिमा को शनिवार को ठीक कराया जा सकता है। साथ ही शनिवार को बाराबांकी से कांग्रेस सांसद तनुज पूनिया दल बल के साथ गांव पहुंचेंगे। इसकी जानकारी लगते ही कांग्रेस के नेता शुक्रवार शाम को गांव पहुंचे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बिलसंडा से आए मूर्तिकार ने बाबा साहब की प्रतिमा की जांच की है। साथ ही शनिवार को प्रतिमा की मरम्मत करने को कह कर लौट गए। पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दूसरी ओर ग्राम में शनिवार को दूसरे दिन एसडीएम उदित पवार, सीओ गौरव सिंह, तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, नवनियुक्त कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ ग्राम में डेरा डाले रहे। संवाद
सांसद तनुज पूनिया आज पहुंचेंगे
शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, प्रभारी दौरा राजबहादुर द्वारा पार्टी के जिला अध्यक्ष को भेजे गए कार्यक्रम के मुताबिक उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष व बाराबांकी सांसद तनुज पूनिया शनिवार दोपहर एक बजे पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम गंगापुर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लेंगे। सांसद के साथ एसवी पाल भी रहेंगे। इसकी जानकारी मिलते ही पार्टी के जिला अध्यक्ष अशफाक सकलैनी नगर अध्यक्ष अरशद अली, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. दत्तराम गंगवार के साथ शुक्रवार को ग्राम में पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें