बहाने से घर में बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म
भुता थाना क्षेत्र के एक गांव में सरकारी नल पर कपड़े धुल रही युवती को बहाने से घर में बुलाकर परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। युवती के पिता ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी दोपहर में गांव के सरकारी नल पर कपड़े धुल रही थी। उसी समय परिचित युवक अमित बेटी को बहाने से घर में बुलाकर उसको कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया।
बेहोश होने पर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। काफी देर ढूंढने पर जब वह नहीं मिली तो संबंधित आरोपी के घर का दरवाजा तोड़कर बेटी को वहां से खोजा। बाद में आरोपी के परिजन समझौते का दबाव बनाने लगे। समझौता न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस मामले की जांच व आरोपी की तलाश कर रही है। युवती को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।