पीड़ित किशोरी के पिता ने बताया कि उसकी बेटी के कॉलेज में रविवार को वार्षिकोत्सव था। बेटी इसमें शामिल होने गई थी। शाम तक लौटकर न आने पर उन्हें चिंता हुई। तलाश करने के दौरान पड़ोस के गांव में रहने वाली बेटी की सहेली का भाई बाइक पर बैठाकर उसे घर छोड़ गया।
यह भी पढ़ें- Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल
घर छोड़कर भाग गए आरोपी
शिकायत मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक के साथ ही उसके परिजनों की तलाश कर रही है, मगर वह घर से फरार हो चुके हैं। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित युवती का कहना है कि नाजिम ने चार महीने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर गांव वालों ने उसे पकड़ लिया। इस दौरान आरोपी ने शादी करने की बात कही। पंचायत के बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार यौन शोषण किया। अश्लील वीडियो बना लिया। अब वह इसे वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे रहा है।