फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिस मुठभेड़ में डकैती के चार आरोपी गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली; दरोगा-सिपाही भी घायल

Mon, 16 Feb 2026 10:48 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के धौराटांडा कस्बा में राइस मिलर के घर डकैती डालने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ के दौरान दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल बदमाशों और दरोगा-सिपाही को सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने 12 फरवरी की रात धौराटांडा कस्बा में राइस मिलर रिहान के घर में डकैती की थी। घटना के बाद भागते समय बदमाशों का एक साथी छत से कूदा था, जिसके दोनों पैर टूट गए थे। उसे मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी भोजीपुरा के मुताबिक वह रविवार रात पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। रात में करीब 01:40 बजे गांव मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन तेज गति से भगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। खुद को घिरता देख वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिससे दरोगा रुक्मेश सिंह व सिपाही संजय सागर घायल हो गए। 

यह भी पढ़ें- UP News: बदायूं में तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, चार बाइकों को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
विज्ञापन


डकैती के मामले में वांछित थे बदमाश 
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही दो और बदमाशों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने धौराटांडा में राइस मिलकर के यहां डकैती डाली थी। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि गोली लगने से घायल बदमाश अकरम और आसिफ हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र में भी डकैती का वारदात को अंजाम दे चुके हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
ये आरोपी हुए गिरफ्तार 
  • अकरम अली निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज बरेली। 
  • आसिफ निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली। 
  • साहिल निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली।
  • शाहिद निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली।
ये हुई बरामदगी 
  • 60,000 रुपये नकद 
  • दो तमंचे 315 बोर एवं दो कारतू और दो खोखा  
  • एक पिकअप वाहन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें