फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सीजन का सबसे गर्म दिन रहा शुक्रवार, पारा 41 डिग्री के पार

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह भर सहनी पड़ेगी भीषण गर्मी, झुलसाएगी धूप
विज्ञापन


बरेली। तप रहा पारा 41.5 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। शुक्रवार इस सीजन में अब तक के सबसे गर्म दिन के रूप में दर्ज हुआ। तेज धूप लोगों को झुलसाने का अहसास कराती रही। वहीं, सप्ताहभर तक भीषण गर्मी का प्रकोप हावी रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक गर्म हवा की वजह से तापमान में बढ़त का सिलसिला जारी रहेगा। सप्ताहभर में पारा 42 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है। बताया कि शुक्रवार सुबह से तेज धूप की वजह से अधिकतम पारा एक डिग्री बढ़त के बाद 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, मामूली बढ़त के बाद न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 26 फीसदी रहा। गति आठ किमी प्रति घंटे दर्ज की गई। गर्मी के चलते बाजारों में व सड़कों पर आवाजाही कम दिखी। जो जहां था, वहीं छांव खोजता नजर आया। गन्ने का जूस, नारियल पानी, आइसक्रीम के ठेलों पर पहुंचकर लोग गमी से निजात का प्रयास करते रहे।
विज्ञापन



मौसम इनपुट
41.5
24.9
धूप निकलेगी। धूल भरी हवा चलेगी।
5:20
6:58
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें