फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जीजा की हत्या का आरोपी साला सईद गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बरेली। 19 साल पहले बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज भाई ने पिछले दिनों बहनोई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। बारादरी थाना पुलिस ने आरोपी सईद की गिरफ्तारी कर ली। शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया गया।
हजियापुर निवासी आरोपी सईद ने बताया कि करीब 19 साल पहले उसकी बहन ने जाकिर से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में बोलचाल बंद थी। आना-जाना भी नहीं था। कुछ दिन पहले जब उसकी मां की तबीयत खराब हुई तो उसकी बहन ने परिवार से मेलजोल बढ़ा लिया। घटना वाले दिन बहन के साथ जाकिर भी उसके घर मिठाई लेकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह नहीं चाहता था कि बहन या बहनोई से उसके परिवार का कोई रिश्ता रहे। वह बहनोई जाकिर को देखकर बेहद नाराज हुआ। बहस के दौरान उसने चाकू से जाकिर के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। उसकी मौत के बाद वह घर से फरार हो गया। थाना बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि सईद रिश्तेदारियों में छुपता घूम रहा था, उसके पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें