फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में तीन स्थानों पर मिलेगी फ्री वाई फाई सेवा

Sat, 07 May 2016 01:33 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश के बड़े शहरों में मुफ्त वाई फाई सेवाएं शुरू होने के बाद अब स्मार्ट सिटी योजना में शामिल बरेली में भी यह सुविधा अगले माह से मिलने लगेगी। बीएसएनएल ने तीन हॉट स्पॉट तय कर उपकरण लगा दिए हैं।
विज्ञापन

बरेली में 35 स्थानों पर मुफ्त वाई फाई सुविधा देने की योजना है। निजी कंपनी ट्राइमैक्स को इसका ठेका दिया गया है। कंपनी के इंजीनियर बीएसएनएल से विचार कर योजना को अमलीजामा पहनाने में जुटे हैं। अगले सप्ताह से तकनीकी परीक्षण करने की तैयारी है।

इन स्थानों पर होगा मुफ्त वाई फाई 
पहले चरण में कलेक्ट्रेट परिसर, कोतवाली और एसआरएमएस चुने गए हैं। इन तीनों स्थानों पर लगे बीटीएस टावरों पर वाई फाई उपकरण लगाए गए हैं। परीक्षण कार्य पूरा होने के बाद सार्वजनिक सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन


ये मिलेगा फायदा
कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास वाई फाई सुविधा शुरू होने पर आवेदक अपने आय, जाति, आवास, शस्त्र लाइसेंस, राशन और आधार कार्ड स्थिति और प्रशासन से जुड़ी अन्य योजनाओं की जानकारी अपने मोबाइल पर चेक कर सकेंगे। कोतवाली और आसपास इलाके में वाई फाई सुविधा मिलने पर लोग जरूरी जानकारी जुटा सकेंगे। एसएसआरएम परिसर में भारी तादाद में इंजीनियर, मेडिकल छात्र, टीचर, स्टाफ और आगंतुकों को इसका फायदा मिलेगा। रेलवे आरक्षण आदि जानकारी वाई फाई से मिलेगी।

निश्चित अवधि तक मिलेंगे सिग्नल 
वाई फाई सुविधा एक निश्चित अवधि तक मिलेगी। वाई फाई जोन में पहुंचते ही इसके सिग्नल मिलने लगेंगे। पासवर्ड मैसेज मिलने के बाद इंटरनेट शुरू होगा। सिग्नल रेंज करीब तीन सौ मीटर तक बतायी जा रही है। 
विज्ञापन


‘पहले चरण में तीन हॉट स्पॉट तय हुए, इन पर कार्य चल रहा है। अगले माह से फ्री वाई फाई सुविधा देने पर जोर दिया जा रहा है।’
- अतुल मिश्रा, उपमहाप्रबंधक, बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें