फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख लोगों को मुफ्त राशन, पौने तीन लाख महिलाओं को सिलिंडर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन

वित्त मंत्री की घोषणा के बाद प्रशासन ने शुरू की क्रियान्वयन की तैयारी

बरेली। कोरोना की वजह से प्रभावित तबके के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा के बाद प्रशासन ने उस पर क्रियान्वयन की तैयारी शुरू कर दी है। उज्जवला योजना के तहत मुफ्त सिलेंडर के लिए जिले में करीब पौने तीन लाख महिला लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। अंत्योदय योजना में एक लाख से ज्यादा गरीबों को मुफ्त अतिरिक्त राशन मिलेगा।
विज्ञापन

उज्जवला के तहत जिले में 1.40 लाख यानी आधे से ज्यादा कनेक्शन सिर्फ इंडेन के पास है। इसके अलावा एचपी और बीपीसी के पास 1.35 लाख कनेक्शन हैं। इन सभी को मुफ्त सिलिंडर उपलब्ध कराया जाना है, हालांकि अभी सरकार का आदेश जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा है। अंत्योदय योजना के तहत 99678 कार्ड धारकों को जिले में अतिरिक्त राशन मिलेगा। राज्य सरकार इन्हें अप्रैल में मुफ्त राशन देने की घोषणा पहले कर चुकी है। अब वित्त मंत्री के एलान के बाद इन्हें पांच किलो अतिरिक्त अनाज मिलेगा।

तीन लाख किसानों को मिलेंगे 2000 रुपये

किसान सम्मान निधि के खातों में अप्रैल के पहले हफ्ते में दो हजार रुपये भेजने की घोषणा के तहत जिले में करीब तीन लाख किसानों को फायदा मिलेगा। कृषि विभाग और प्रशासन ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

2.60 लाख मनरेगा मजदूरों को मिलेगी मदद

मनरेगा कार्डधारकों की मजदूरी 182 से बढ़ाकर 202 रुपये कर दी गई है। जिले में 2.60 लाख मनरेगा जॉब कार्डधारक हैं। डीआरडीए इनका विवरण तैयार कर रहा है।

1.43 हजार बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांगों को भी राहत

घोषणा में बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को अतिरिक्त एक हजार रुपये तीन महीने में दो किस्ते में देेने की घोषणा की है। इससे पेंशन योजना में लाभ पा रहे 23 हजार दिव्यांग, 55 हजार बुजुर्ग और करीब 65 हजार विधवा महिलाओं को राहत मिलेगी।

चार हजार से ज्यादा महिला समूह होंगे लाभान्वित

महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को दीनदयाल योजना में 20 लाख रुपये तक का लोन बगैर ब्याज के देने की घोषणा भी हुई है। जिले में शहरी क्षेत्र में करीब 1280 और ग्रामीण क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा महिला समूह काम कर रहे हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें