फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फर्जी फर्म बनाकर स्टेट बैंक को सवा दो करोड़ रुपये का लगाया चूना, ऋण अधिकारी समेत चार पर रिपोर्ट

Sat, 02 Aug 2025 10:36 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बहेड़ी (बरेली)

सार

बहेड़ी के एसबीआई की बाइपास शाखा के साथ धोखाधड़ी कर ली गई। फर्जी फर्म बनाकर बैंक से करीब सवा दो करोड़ रुपये का लोन ले लिया गया। मामले का खुलासा होने पर शाखा प्रबंधक ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बहेड़ी में फर्जी फर्म बनाकर चार लोगों ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) को सवा दो करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। इस धांधली में बैंक की एक लोन अधिकारी व उसका पति भी शामिल है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसबीआई की बाइपास शाखा की मुख्य प्रबंधक मैनेजर जूली सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनकी शाखा से इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा फर्म के पार्टनर अफसाना पत्नी अशफाक अहमद, अमन हुसैन पुत्र अशफाक अहमद ने दो करोड़ 25 लाख रुपये का लोन लिया था।

मार्च 2024 में स्वीकृत हुआ ऋण 
इज्जतनगर में हाइडिल सर्विस स्टेशन के पते पर और पार्टनर का पता महलऊ रोड रहपुरा चौधरी, मदीना मस्जिद के पास बरेली लिखा गया। बैंक अधिकारी साक्षी सिंह व उसके पति शिवम अग्रवाल की मिलीभगत से मार्च 2024 में ऋण स्वीकृत करा लिया गया। उन्होंने बैंक को यह भी आश्वासन दिया कि उन्हें वैल्यू प्लस की एजेंसी मिल गई है। वह लोग इलेक्ट्रॉनिक समान का व्यापार करेंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- प्रेमिका के लिए बीवी का कत्ल: अधूरी रह गई मन्नत की ख्वाहिश, ओमसरन ने किया था ये वादा; बरेली हत्याकांड की कहानी

जूली सिंह ने पुलिस को बताया कि इन लोगो ने बैंक के साथ धोखाधड़ी कर ली और बैंक से लिया ऋण विशाल कम्युनिकेशन के खाते में ट्रांसफर कर दिया। यह खाता बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक शाखा न्यू मॉडल कॉलोनी बरेली निवासी शिवम अग्रवाल की फर्म के नाम है। शिवम की फर्म के खाते में एक करोड़ 26 लाख रुपये तीन अप्रैल 2024 को और एक करोड़ 60 लाख रुपये 15 अक्तूबर 2024 को ट्रांसफर किए गए। 

विज्ञापन

बिना जमानती और सुरक्षा के दे दिया लोन
जूली सिंह ने पुलिस को बताया कि फर्म के पार्टनरों ने कई कागजात फर्जी बना रखे हैं। बैंक अधिकारी साक्षी सिंह ने इतना बड़ा लोन बिना किसी सिक्योरिटी व किसी जमानती के फर्जी फर्म के पार्टनरों से मिलकर कर दिया। बैंक ने वैल्यू प्लस को मेल भेजकर पूरी जानकारी ले ली। 

वैल्यू प्लस ने बैंक को मेल भेजकर जवाब दे दिया है कि हमने कोई इलेक्ट्रॉनिक प्लाजा को कोई एजेंसी बरेली में नहीं दी है। इंस्पेक्टर संजय तोमर ने बताया कि चारों आरोपी अफसाना, अमन हुसैन, लोन अधिकारी साक्षी सिंह व साक्षी के पति शिवम अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। विवेचना में स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें