फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगे 1.30 लाख रुपये, पीड़ितों ने दबोचे दो आरोपी, पुलिस को सौंपे

Thu, 10 Aug 2023 04:25 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगों ने पीलीभीत और रुद्रपुर के रहने वाले दो युवकों से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के हाफिजगंज क्षेत्र में सोने की ईंट बेचने का झांसा देकर ठगों ने पीलीभीत और रुद्रपुर के रहने वाले दो युवकों से 1.30 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ितों की तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पीलीभीत के थाना अमरिया के गांव कैमोर के रहने वाले रवि कुमार और ऊधमसिंह नगर की तहसील रुद्रपुर के गांव सिमला पिशतौर के रहने वाले मुन्नालाल ने बताया कि वह रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। बहेड़ी के गांव अलसिया भोज का रहने वाला गंगाराम भी साथ में काम करता है। गंगाराम ने कहा कि उसके परिचित एक व्यक्ति के पास सोने की ईंट है। वह उसे बेचना चाहता है।

ये भी पढ़ें- बहेड़ी सबसे कमाऊ थाना: यहां तैनाती के लिए चढ़ता है नजराना, सांसद वरुण गांधी की चिट्ठी से उठे सवाल
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

सोने की ईंट दिखाकर लिए 1.30 लाख रुपये 

उन्होंने ईंट खरीदने की बात कही। इस पर आरोपी ने उन्हें नवाबगंज के गांव कचनैरा निवासी गणपत से मिलवाया। गणपत ने नगला खाला जागीर गांव निवासी अमीर अहमद व कबीर अहमद से मुलाकात कराई। आरोपियों ने पांच अगस्त को सेंथल रेलवे फाटक के पास बुलाया। सोने की ईंट दिखाकर 1.30 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद कहा कि ईंट वह कुछ दूरी पर स्थित एक स्थान पर देंगे।

ये भी पढ़ें- Bareilly News: जंगल में महिला का निर्वस्त्र शव मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

इसी दौरान पुलिस की वर्दी पहनकर आए दो लोगों ने उन्हें डराकर वहां से भगा दिया। कबीर अहमद के हाथ से सोने की ईंट भी छीन ली। तहकीकात करने पर पता चला कि पुलिस की वर्दी पहनकर आए युवक आरोपियों के ही साथी थे। पीड़ितों ने गंगाराम और गणपत को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें