फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर ठगी

Sat, 06 Jul 2024 06:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत ऋण दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले के संबंध में पीड़ित ने प्रार्थनापत्र पुलिस को दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शेरगढ़ के मोहल्ला कस्साबान निवासी इकबाल कुरैशी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि उसके पड़ोसी के घर तिलियापुर निवासी एक व्यक्ति का आना जाना है। इसी के चलते उससे उसकी जान-पहचान हो गई। इस दौरान उसने प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 40 लाख रुपये का ऋण दिलाने की बात कही। इसके लिए उसने लोन से संबंधित कागजात तैयार कराने के नाम साढ़े तीन लाख रुपये खर्च बताया। इकबाल ने साढ़े तीन लाख रुपये आरोपी के खातों में ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपियों ने उसे बरेली की एक बैंक पर बुलाया, जहां उन्होंने 100 से अधिक दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कराए और कुछ ही दिनों में ऋण के रुपये बैंक खाते में भिजवाने की बात कही थी। जब काफी दिनों तक रुपये खाते में नहीं आए तो पीड़ित ने अपना दिए हुए रुपये वापस मांगे तो आरोपी उसे धमकाने लगे। मामले के संबंध में पीड़ित ने थाना शेरगढ़ में लिखित प्रार्थनापत्र दिया है। पुलिस मामले के संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें