रेलवे से सेवानिवृत्त कुंवरपुर निवासी सियाराम राठौर ने बताया कि निश्चल सक्सेना ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक मिड लाइफ का एजेंट बताया। बाद में पता चला कि निश्चल की पत्नी सोनाली एजेंट है। दोनों ने पॉलिसी करने के लिए 3,89,179 रुपये ले लिए। दोनों ने फर्जी हस्ताक्षर कर पॉलिसी पर पचास हजार रुपये का लोन ले लिया। वर्ष 2022 में पॉलिसी के भुगतान के लिए संपर्क किया तो उन्होंने सियाराम को 50 हजार रुपये का चेक दिया जो बाउंस हो गया।
सियाराम के बेटे ने पड़ताल की तो पता चला कि दंपती ने उनको फर्जी रसीदें दी थीं। इसके बाद दोनों ने गलती मानते हुए रुपये लौटाने का वादा किया। 75 हजार रुपये का चेक दिया, पर वह भी बाउंस हो गया। अब वे सियाराम को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी के आदेश पर किला थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो