नहीं रुक रहा बिजली निगम में धांधली का खेल
बिजली निगम में धांधली का खेल नहीं रुक रहा। हाल ही में फरीदपुर में विजिलेंस की छापेमारी में विभाग के संविदा कर्मी के घर बिजली चोरी पकड़ने के साथ ही 98 मीटर की बरामदगी हुई थी। इस मामले में अभी जांच चल ही रही है और संविदा कर्मचारी की सेवाओं को भी समाप्त कर दिया गया है। अब चेक जमा कर रसीद देने का दूसरा मामला सामने आ गया है। दोनों ही मामलों में विभाग के स्तर से भी जांच चल रही है।