फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया के ऊपर बना दी दूसरी पुलिया अच्छीखासी सड़क पर फूंक रहे लाखों

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विकास कार्यों को सिस्टम किस कदर सिर्फ ऊपरी कमाई के नजरिए से देखता है, इसका उदाहरण यह है कि मढ़ीनाथ में पुरानी पुलिया को तोड़े बगैर उस पर दूसरी पुलिया बना दी गई। इसके अलावा बदायूं रोड पर रविंद्रनगर कॉलोनी में एक अच्छीखासी सड़क पर दूसरी सड़क के निर्माण पर लाखों की रकम फूंकी जा रही है। नगर आयुक्त ने दोनों मामलों की जांच एक्सईएन संजीव प्रधान को सौंपी है।
विज्ञापन

मढ़ीनाथ वार्ड में पुलिस चौकी के पास एक पुलिया के अनुपयोगी हो जाने के बाद दोबारा पुलिया बनाने का प्रस्ताव पास हुआ था। पुरानी पुलिया तोड़कर नई पुलिया बनाई जानी थी लेकिन उसे तोड़े बगैर नई पुलिया बना दी गई। अब पुरानी पुलिया के साथ लाखों की लागत से बनी नई पुलिया भी अनुपयोगी हो गई है। पार्षद चित्रा मिश्रा ने इसकी शिकायत की है। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने इस पर जांच शुरू करा दी है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की बात कही है।
बदायूं रोड पर रविंद्र नगर में कुछ साल पहले 25 लाख से बनी सीसी रोड पर दूसरी सड़क बनाई जा रही है। पुरानी सड़क अच्छी-खासी है और उस पर कोई गड्ढा भी नहीं है। फिर भी 145 मीटर लंबी इस सड़क का आठ लाख रुपये से फिर निर्माण कराया जा रहा है। नाली निर्माण पर अलग रकम खर्च होगी। आरोप है कि निर्माण विभाग के इंजीनियरों ने मौके पर गए बिना इस सड़क का टेंडर कराकर नाली का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

चार जेई पर हो सकती है कार्रवाई
गैरजरूरी कामों पर लाखों रुपया फूंकने के मामले में तीन-चार जूनियर इंजीनियर रडार पर आ रहे हैं। हालांकि मामले पर लीपापोती की भी आशंका जताई जा रही है। कुछ पार्षदों ने कहा है कि इसकी जांच दूसरे विभाग के इंजीनियरों से कराई जानी चाहिए। ये मामले सामने आने के बाद सभी निर्माण कार्यों की जांच होनी चाहिए। देखा जाए कि वहां निर्माण की आवश्यकता थी भी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें