फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वीडियो गेम कंपनी का कर्मचारी बताकर की धोखाधड़ी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनौआ निवासी युवक ने कमीशन का लालच देकर खाते से अनधिकृत लेनदेन करने एवं झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप गेमिंग कंपनी पर लगाया है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीगंज थाना क्षेत्र के सनौआ निवासी मोहित अग्रवाल कि मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। बताया कि दुकान पर मोहित उप्रेती निवासी सिकलापुर का आना-जाना था। मोहित उप्रेती साहिल नाम के एक व्यक्ति को साथ लेकर आया और साहिल ने खुद को वीडियो गेम कंपनी का कर्मचारी बताया।
विज्ञापन

कहा कि गेम खेलने वालों से रुपये जमा करवाने के लिए अलग-अलग बैंक खातों की जरूरत होती है। इसके एवज में कंपनी की ओर से पांच प्रतिशत कमीशन दिया जाता है। उसमें से दो प्रतिशत कमीशन उनको मिलता है जो लोग अपना बैंक खाता कंपनी को पूर्ण विवरण प्रदान करते हैं। पीड़ित ने दो खातों के साथ ही परिवार के दो अन्य और लोगों का बैंक खाता विवरण आधार एवं पैन कार्ड नंबर, साहिल को दे दिया। कुछ समय बाद जब साहिल को फोन किया तो उसका फोन बंद निकला। अपना बैंक खाते की जांच की तो अधिक संख्या में अनधिकृत लेन-देन हो चुके थे। बैंक खाता सीज हो चुका था। कुछ समय बाद भवाली (नैनीताल) थाने से मोबाइल पर काॅल आई कि आपके खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। भवाली थाने से आए पुलिस वाले ने 10 हजार रुपये ले लिए, लेकिन एक माह पूर्व भवाली थाने से एसएचओ का फोन आया और थाने पहुंचने के लिए कहा गया। जब एक व्यक्ति को थाने भेजा तो 80-90 हजार रुपये की मांग की की गई। सीबीगंज थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें