फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश में बह गए दावे, सड़कों और फुटपाथों पर भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में शुक्रवार रात और शनिवार को जरा सी बारिश में दो सौ करोड़ की लागत से बनीं स्मार्ट सिटी की सड़कों और फुटपाथों पर जगह-जगह पानी भर गया। विशेषज्ञोें का कहना है कि ठेकेदार और इंजीनियरों ने निर्माण करते समय सड़कों व फुटपाथ की ढलान ठीक से बनाई होती और जलनिकासी के इंतजामों पर ध्यान दिया होता तो यह हाल न होता। जलभराव के चलते सड़कें कटने का खतरा है। अभियंता कागजों पर काम ठीक होने का दावा करने में व्यस्त हैं, लेकिन तस्वीरें उनकी हकीकत खोल रही हैं। अमर उजाला की पड़ताल में शनिवार को यह सच सामने आया।
विज्ञापन

बारिश के बाद गांधी उद्यान से विकास भवन होते हुए श्यामगंज व चौकी चौराहे से गांधी उद्यान जाने वाली सड़क के किनारे फुटपाथ की ओर कई जगह पानी भर गया। फुटपाथ पर भरे गंदे पानी से होकर ही लोगों को गुजरना पड़ा। लोगों का कहना है कि अगर दो सौ करोड़ रुपये खर्च करके यही हाल होना था तो फिर अच्छी सड़कें कितने खर्च से बनेंगी? खास बात यह कि लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता से लेकर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अभियंताओं तक की देखरेख में इन सड़कों का निर्माण हुआ था।





अगर कहीं बारिश का पानी भरने की स्थिति सामने आ रही है तो उसे चेक कराएंगे। ऐसा क्यों हो रहा है। दिखवाया जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विशेषज्ञ की राय

अगर निर्माण के समय मजबूती के लिए सही तरीके से कुटाई हुई होती तो न सड़क धंसती न ही फुटपाथ। न ही ऐसा हाल होता। अगर जरा सी बारिश में पानी भर रहा है तो डामर की सड़क कैसे सुरक्षित रहेगी। इस सवाल पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन




-एमपी सिंह, सेवानिवृत अवर अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग
लोगों की बात



- अगर अभियंताओं ने अपनी देखरेख में सड़कें बनवाई होतीं तो यह हल न होता। पानी भरने से सड़कों पर गड्ढे हो रहे हैं। सड़कों के कट जाने का खतरा है। -उदयवीर, छात्र, श्यामगंज
- कहीं न कहीं काम में कमी रही। स्मार्ट सिटी के बजट को खपाने पर अधिकारियों का जोर रहा। यही वजह है कि फुटपाथ धंस गए। कई स्थानों पर जलभराव हो रहा है। - जैनेंद्र तोमर, बीडीए कॉलोनी



कहां मिला क्या हाल

चौकी चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय से लोक निर्माण विभाग का परिसर शुरू होता है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार अग्रवाल, सहायक अभियंता तनूजा मेहता के निवास के सामने फुटपाथ पर बारिश का पानी भरा नजर आया। इसके बाद सतनाम सिंह द्वार, प्रभा टॉकीज के सामने, विद्यामंदिर के सामने भी कई स्थानों पर फुटपाथ और सड़क तक पानी भरा था। यह स्थिति तब थी जब बारिश बंद हुए तीन घंटे से ज्यादा हो गए थे।



श्यामगंज से गांधी उद्यान की ओर चलेंगे तो श्यामगंज पुल के नीचे तीन स्थानों पर श्यामगंज से सेटेलाइट की ओर चार स्थानों और विकास भवन से आगे गांधी उद्यान की ओर दो स्थानों पर सड़क के किनारे बारिश का पानी भरा मिला। शनिवार को दोपहर साढ़े चार बजे बारिश बंद हो गई थी लेकिन पानी की निकासी नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें