फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के नाम पर ठग रही फर्जी बेवसाइट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आरटीओ से मिलती-जुलती वेबसाइट बनाकर ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से ठगी की जा रही है। फर्जी वेबसाइट का मामला प्रकाश में आने के बाद परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है। अफसरों ने अलर्ट जारी कर आवेदकों को परिवहन विभाग की असली अधिकृत वेबसाइट ‘सारथी परिवहन’ पर ही आवेदन करने को कहा है। फर्जी वेबसाइट की चपेट में बरेली के भी कई आवेदक आ चुके हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की करीब 24 सेवाओं को ऑनलाइन करने के बाद भी आवेदकों को राहत नहीं मिल रही है। अब आरटीओ की फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से फीस अपने खाते में ट्रांसफर करा रहे हैं। ठगों को मालूम है कि रोजाना हजारों आवेदन किए जाते हैं और फीस भी ऑनलाइन जमा होती है। अफसरों ने बताया कि काफी समय से फर्जी वेबसाइट ‘ई-ड्राइविंग लाइसेंस डॉट कॉम’ पर लोग डीएल के लिए आवेदन कर रहे हैं। मुख्यालय स्तर पर शिकायत के बाद परिवहन विभाग ने अलर्ट लेटर जारी किया है। एआरटीओ (प्रशासन) आरपी सिंह ने बताया कि फर्जी वेबसाइट ‘ई-ड्राइविंग लाइसेंस डॉट कॉम’ बनाकर कुछ लोग फर्जीवाड़ा कर आवेदन की फीस अपने खाते में जमा करा रहे हैं, जबकि परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट ‘सारथी डॉट परिवहन डॉट गोव डॉट इन’ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें