फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय घोटाला- एक्शन की नौबत आई तो बन गए शौचालय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कई गांवों में कागजों में शौचालय बनवा दिए गए। जांच हुई तो गोलमाल भी पकड़ में आ गया। लेकिन जब एक्शन की नौबत आई तो आनन-फानन में शौचालय बनवा दिए गए। एक नहीं 16 गांवों में यही स्थिति देखने को मिली। अब सीडीओ के निर्देश पर यहां कार्रवाई से पहले सचिव और प्रधानों से स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में बड़ी संख्या में घपलेबाजी हुई। शिकायतों के बाद बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई, लेकिन रिपोर्ट नहीं मिली। 60 गांवों में गड़बड़ी की बात सामने आई थी। इसके बाद सीडीओ ने 30 अधिकारियों की टीम लगाकर जांच कराई। जांच में बड़े स्तर पर गड़बड़ी भी पकड़ में आई। सेंहदा गांव में तीस से ज्यादा शौचालय बने ही नहीं। गैनी गांवों में 200 शौचालय नहीं बने। 16 गांवों के सचिवों और प्रधानों को नोटिस जारी किए गए। गैनी के सचिव का जवाब था कि शौचालय बने हैं। एमआईएस पर भेजा नहीं गया। कुछ जगह शौचालय बने, लेकिन कुछ टूटफूट होने से उसे सही नहीं कराया गया। कई जगह तो लाभार्थियों ने पुराने शौचालय के नाम पर ही पैसा ले लिया। अब सीडीओ ने इन ग्राम पंचायतों के सचिव और प्रधानों से स्पष्टीकरण मांगा है। उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कुछ सचिवों को कार्रवाई के नोटिस जारी किए तो उन्होंने शौचालय बने होने की बात कही। ग्राम पंचायतों में जाकर देखा तो वाकई शौचालय मिले। अब सीधे कार्रवाई के नोटिस के बजाए स्पष्टीकरण मांगेंगे। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें