फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीगंज और ठिरिया में भी निकला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबी गंज/बरेली। ईद मिलादुन्नबी के मौके पर मथुरापुर और ठिरिया निजावत खां में जुुलूस निकाला गया। जिसका तमाम लोगों ने रास्ते में स्वागत किया।
विज्ञापन

मथुरापुर से जमात के उपाध्यक्ष सलमान मियां की सरपस्ती में जुलूसे मोहम्मदी निकला। जो आस पास के तमाम गांव से होता हुआ संपन्न हुआ। 40 अंजुमनों के इस जुलूस में मुफ्ती आशिक हुसैन, मुफ्ती नाजिम, मुफ्ती नश्तर फारुकी आदि शामिल रहे। जमात की ओर से स्वागत करने वालों में शमीम खां सुल्तानी, समरान खान, शमीम अहमद, डा. मेंहदी हसन, बख्तिायार खां, हाफिज इकराम आदि रहे।
विज्ञापन

इसी तरह ठिरिया निजावत खां से जुलूस निकाला गया। इसमें अंजुमन के लोग निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए नबी के नारे लगाते रहे और नात शरीफ सदाएं गूंजती रही। इसका जगह जगह स्वागत किया गया। खास तौर से नकटिया पहुंचने पर बसपा ने कैंप लगा कर जुलूस का स्वागत किया। इसमें जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, जगदीश प्रसाद, अयोध्या प्रसाद गंगवार, नरेंद्र सागर, नवीन कश्यप, कादिर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें