फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में गड़बड़ी तो पकड़ ली, अब कार्रवाई तो करो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिकारियों की टीम लगाकर ग्राम पंचायतों में शौचालय निर्माण की जांच कराकर गड़बड़ी तो पकड़ ली गई, लेकिन अब तक कार्रवाई किसी पर नहीं की गई है। अब प्रधान साठगांठ कर अपने बचाव में लगे हैं। कुछ तो जांच के बाद काम भी पूरा कराने में जुट गए हैं। अब बुधवार को सभी 60 ग्राम पंचायतों की रिपोर्ट सीडीओ के सामने रखी जाएगी, जिसके बाद कार्रवाई के आदेश भी जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

शिकायतों के बाद शौचालय निर्माण में हुई गड़बड़ियों की परतें खुलीं। कई ग्राम पंचायतों में बजट प्रधान और सचिव डकार गए तो कई जगह पात्रों को शौचालय ही नहीं मिला। कुछ जगह अधूरे शौचालय छोड़ दिए गए। जांच के बाद आठ ग्राम प्रधान और सचिवों पर रिपोर्ट भी दर्ज हो चुकी है। 60 ग्राम पंचायतों में सबसे ज्यादा शिकायतें मिली थीं। बीडीओ से रिपोर्ट मांगी गई तो उन्होंने सही जानकारी नहीं दी। इसके बाद सीडीओ ने तीस अधिकारियों की टीम बनाकर शौचालय की जांच शुरू कराई। अधिकारियों ने जांच करने में भी हीलाहवाली की। आठ अधिकारियों से कई बार रिपोर्ट मांगी गई तब उन्होंने रिपोर्ट दी। अब सभी ने रिपोर्ट सौंप दी है, लेकिन कार्रवाई किसी मामले में नहीं हुई है। सूत्रों के मुताबिक कई प्रधान बाबुओं से सेटिंग करने के लिए विकास भवन के चक्कर भी लगा रहे हैं ताकि वह एफआईआर से बच सकें। बुधवार को सभी रिपोर्ट सीडीओ के सामने पेश की जाएंगी। उम्मीद है कि जहां बड़े स्तर पर गड़बड़ी मिली हैं वहां कार्रवाई के आदेश भी जारी हो सकते हैं।
विज्ञापन

सीडीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि जांच रिपोर्ट आ गई हैं। उनका अवलोकन करने के बाद ही कार्रवाई के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें