बरेली। एक ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर कार बेचने को विज्ञापन डालने के एडवांस के नाम पर एक रिटायर्ड शिक्षक से ठगी करली गई। फोन पर उन्होंने एडवांस के लिए एक युवक को खाते की जानकारी दे दी। इसके बाद उनके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। एक महीने बाद बृहस्पतिवार को बारादरी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र के माधोबाड़ी निवासी राजेंद्र अग्रवाल रिटायर्ड शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को उन्होंने ओएलएक्स पर कार बेचने के लिए विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देखकर दो दिन बाद उनके पास महेंद्र सिंह गुप्ता नाम के एक व्यक्ति का फोन आया। उनके मुताबिक सौदा तय होने के बाद ठग ने दस हजार रुपये एडवांस भेजने को उनका खाते की जानकारी मांगी। आरोप है कि रुपये डालने के बजाए ठग ने उनके खाते से दो बार में करीब 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद से ठग का नंबर भी बंद है। ब्यूरो