बरेली। रोटरी क्लब के दशहरा मेले में पहले दिन भजन गायिका गीतांजलि रॉय ने कृष्ण भजन सुनाकर समा बांध दिया। मेले में बच्चों का बैंड कंपटीशन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी हुई। शमशाद की शानदार आतिशबाज ने माहौल को रंगीन कर दिया। देर रात तक मेले में स्टालों पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का आनंद लिया।
बरेली क्लब ग्राउंड में लगे दशहरा मेले का गुरुवार शाम मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद ने उद्घाटन किया। उन्होंने दुर्गा मां मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद मेले में भ्रमण किया। इस दौरान शमशाद की शानदार आतिशबाजी ने माहौल को रंगीन कर दिया। स्कूली बच्चों के बैंड कंपटीशन में विद्या भवन को प्रथम और सरस्वती शिशु मंदिर को द्वितीय पुरस्कार दिया गया। फैंसी ड्रेस के सीनियर ग्रुप में रिधिमा सक्सेना-प्रथम, सान्वी मिश्रा-द्वितीय और आस्था गुप्ता को तीसरा पुरस्कार दिया गया। तनिष्का और दीक्षा भसीन को सांत्वना पुरस्कार मिला। जूनियर वर्ग में काव्या भारद्वाज-प्रथम, मेधांश-द्वितीय और अथर्व जिंदल ने तृतीय पुरस्कार पाया। अमराया और लवलीन को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
इसके बाद मेले में भजन गायिका गीतांजलि राय ने समा बांध दिया। भजन संध्या का उद्घाटन एसएसपी शैलेश कुमार ने किया। सबसे पहले उन्होंने कृष्ण गोविंद गोविंद गोपाला..भजन सुनाया। इसके बाद रामा हो रामा, हरि सुंदर नंद मुकुंदा आदि भजन सुनाए। उन्होंने रामायण की चौपाइयों को बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया। सूफी शैली में उन्होंने भजन सुनाया तो लोग झूमकर नाचने लगे। मेले में क्लब के चार्टर अध्यक्ष डॉ. आईएस तोमर, रवि प्रकाश अग्रवाल, मेला डायरेक्टर राजीव तनेजा, डॉ. रवि मेहरा, मीडिया प्रभारी, संदीप मेहरा, राकेश धीरवानी, संजीव खंडेलवाल आदि उपस्थित थे।