बरेली। इज्जतनगर रेल मंडल में सितंबर में 15 रेल कर्मचारी सेवानिवृत्त हो गए। डीआरएम सभागार में हुए विदाई समारोह में वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मनोज कुमार ने रेल कर्मचारियों को समापक राशि का परिपत्र, मेडीकल कार्ड सहित सेवानिवृत्ति के अन्य दस्तावेजों को सुपुर्द कर उनके दीर्घ आयु, सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस दौरान सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी संतराज, प्रमोद भारती, सहायक मंडल वित्त प्रबंधक दयाराम, नरमू के मंडल अध्यक्ष मुकेश सक्सेना आदि मौजूद रहे।