फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडब्ल्यूसी पहुंचा छात्रा के उत्पीड़न का मामला, पुलिस को जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कक्षा चार की छात्रा के उत्पीड़न का मामला सीडब्ल्यूसी पहुंच गया है। स्कूल के प्रधानाचार्य के बयान के बाद कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा ने सुभाषनगर पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सुभाषनगर में रहने वाले युवक ने बदायूं रोड स्थित स्कूल में कक्षा चार में अपनी बेटी का एडमिशन कराया गया था। उनका आरोप है कि कक्षा में काफी बड़े दिखने वाले साथी छात्र ने पहले दिन से ही उनकी बेटी को परेशान करना शुरू कर दिया। कभी वह सीटी बजाता था तो कभी पीछे बैठकर उसकी पीठ और सिर में हाथ मारता था। बेटी की शिकायत पर शिक्षिकाओं ने ध्यान नहीं दिया तो डर से उसने स्कूल जाना छोड़ दिया। उन्होंने चाइल्ड हेल्पलाइन और स्कूल को मेल पर शिकायत की लेकिन उल्टे उन्हीं पर मामला निपटाने का दबाव बनाया गया। इसके बाद मामला सीडब्ल्यूसी में पहुंचा तो शनिवार को कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. डीएन शर्मा ने इस पर सुनवाई की। पहले दिन स्कूल के प्रधानाचार्य और बच्ची के बयान हुए। उन्होंने सुभाषनगर पुलिस को मामले की जांच करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें