फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय का पैसा खाया, प्रधान-सचिव पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। दमखोदा ब्लॉक के सिंगोथी गांव में शौचालयों के निर्माण में घोटाला सामने आने पर प्रधान और सचिव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों पर 279 शौचालयों में से 31 का निर्माण कराने के बजाय उनका साढ़े चार लाख रुपया गबन कर लेने का आरोप है।
विज्ञापन

दमखोदा ब्लॉक के गांव सिंगोथी में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय बनाने को ग्राम पंचायत निधि के छह खातों में पैसा आया था। कुल 279 शौचालय बनने थे। लोगों की शिकायत पर सीडीओ ने बीडीओ दमखोदा को जांच के आदेश दिए थे। बीडीओ ने एडीओ महेंद्र पाल सिंह से जांच कराई तो पाया गया कि गांव में जो शौचालय बनाए गए हैं वह काफी घटिया हैं और 31 शौचालयों का निर्माण ही नहीं कराया गया है। सात शौचालयों में दोनों गड्ढे नहीं मिले और एक में तो एक भी गड्ढा नहीं मिला। 41 शौचालयों में पानी की टंकी भी नहीं लगाई गई। इस मामले में सचिव अयोध्या प्रसाद त्यागी और प्रधान शाहजहां बेगम के खिलाफ थाना बहेड़ी में 4.80 लाख रुपये के गबन के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें